Wednesday, August 11, 2010

"अकलमन्द चूहा"

            किसी  गांव में  एक किसान  रहता था| किसान  के पास थोड़ी बहुत जमीन थी जो एक नदी के किनारे पर थी| वहीँ नदी किनारे उसने अपना एक छोटा सा आशियाना बना रख्खा था| किसान पूरी मेहनत लगाकर जीजान से अपने खेतों मे काम करता था| महंगाई के दौर में  उसका घर का गुजारा ठीक से नहीं चलता था| उसने नदी किनारे अपने खेत में  देशी दारू बनानी शुरू कर दी| ताकि उसके घर का खर्चा चल सके| दारू निकाल कर वह एक डिब्बे में  रखता था| एक दिन एक चूहा खाने की तलाश मे वहां आ गया| खाना ढूढ़ते हुए चूहा दारू के डब्बे के ऊपर चढ़ गया डब्बे का ढक्कन कुछ खुला हुआ था| चूहा उस में  से नीचे झाँकने लगा तो दारू के बीच में  गिर गया|काफी हाथ पांव मारे  पर बाहर  निकल नहीं  सका| आखिर मे वह  बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा | उसकी आवाज सुन कर एक बिल्ली वहां आ गयी | उसने देखा कि  चूहा दारू में  गिरा हुआ है| बिल्ली ने चूहे को कहा कि  मै तुम्हें बचा तो लूंगी    पर बाहर निकाल कर तुम्हें खा जाउंगी | चूहे ने कहा शराब  मे डूब कर मरने से तो अच्छा  है किसी के काम आसकू | कम से कम आप की  पेट की भूख तो मिटेगी| बिल्ली ने चूहे को बाहर निकाल लिया और लगी  खाने| चूहे ने कहा मेरे में  से शराब की बदबू आ रही है कम से कम धो तो लो|बिल्ली ने सोचा यह ठीक ही कह रहा है| जैसे ही बिल्ली चूहे को धोने लगी पकड़ थोड़ी सी ढीली हुई चूहा भाग कर पास के बिल मे जा छुपा| बिल्ली ने कहा कि  तुमने तो वादा किया था कि  तुम मेरा भोजन बनोगे पर अब भाग गए | चूहे ने कहा तब तो में  जोकुछ भी कह गया शराबी होके कह गया| लेकिन अब तो  शराब उतर  चुकी है| वादा तो आदमी नहीं निभाता मै क्या निभा सकता हूँ | 
                                                                                                         के: आर: जोशी. (पाटली)

4 comments:

  1. हा हा हा
    सही कहा चूहे ने शराब उतरने के बाद पहले की कही बातें कहाँ स्मरण रह पाती हैं.:-)
    पहले तो हमें हँसी आई कि चूहे कि कहानी में बिल्ली की फोटो !!
    जब कहानी पढ़ी तो समझ में आया कि ओह ! बिल्ली भी है जी.
    एक और कमाल की बात लगी कि कांग्रेस की महँगाई मात्र फिल्मों, गीतों में ही नहीं कहानियों में भी दिखने लगी है.
    हा हा हा

    ReplyDelete
  2. ha ha ha..
    sahi kaha chuhe ne.. sharaabi ke baat ka bhi koi bharosa hota hai bhala...

    Meri Nayi Kavita par aapke Comments ka intzar rahega.....

    A Silent Silence : Naani ki sunaai wo kahani..

    Banned Area News : Jessica Alba 'stopped by cops for speeding'

    ReplyDelete
  3. नशे में भी होश में था चूहा
    हा हा हा

    ReplyDelete
  4. हमारी दादी-नानी ने हमें ढेर सारी कहानियां सुनाई थी,जिसे या तो हम भूल गए या किसी वजह से दूसरी पीढ़ी तक नहीं पहुंचा पाए। आपका प्रयास प्रशंसनीय है। ब्लॉग देखकर बड़ी खुशी हुई।

    ReplyDelete